शिवजी से बड़ा दाता कोई नही: सुरेन्द्र लोटनी

ख़बर शेयर करें

लालकुआं के अवंतिका मंदिर शक्ति स्थल पर 9 अप्रैल से आयोजित होने जा रहे श्री शिव महापुराण कथा को लेकर समूचे क्षेत्र में विशेष आध्यात्मिक उत्साह छाया हुआ है माँ अवंतिका के परम आस्थावान भक्त एवं समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका अदा करने वाले सुरेंद्र सिंह लोटनी ने कहा कि जो प्राणी अपनें आराधना के श्रद्वापुष्प भोलेनाथ के चरणों में अर्पित करता है।उस पर शिव कृपा सदा बनी रहती है।
उन्होंने कहा श्री शिव महापुराण सभी पुराणों में सबसे महत्वपूर्ण व अदितीय है,क्योकि यह साक्षात् शिव लीलाओं का अलौकिक सार है। इसका श्रवण जाने अनजानें में जन्म जन्मान्तर के पापो का हरण करता है।क्योंकि शिवजी स्वयंभू है,शाश्वत है,तथा कोटी कोटी ब्रहमाण्ड़ की सर्वोच्च सत्ता के महानायक है।
उन्होंने नगर एवं क्षेत्र की समस्त जनता का आवाहन करते हुए कहा कि 9 अप्रैल से शुरू होने जा रहे श्री शिव महापुराण कथा में पहुंचकर कथा श्रवण कर पुण्य के भागी बने

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  भक्ति और अध्यात्म की पावन त्रिवेणी: बेरीपड़ाव में सांसद अजय भट्ट ने लिया कथा व्यास मनोज कृष्ण जोशी से आशीर्वाद; नवधा भक्ति, प्रहलाद चरित्र व कृष्ण जन्मोत्सव से भावविभोर हुए श्रद्धालु
Ad Ad Ad Ad Ad