श्री शिव महापुराण की आभा में शोभित होगी बालाजी की ध्वजा

ख़बर शेयर करें

 

लालकुआं के प्रसिद्ध शक्तिपीठ माँ अवंतिका मंदिर में 9 अप्रैल से आयोजित होने जा रहे श्री शिव महापुराण कथा को लेकर समूचे क्षेत्र का आभा मंडल भगवान शिव की भक्ति के रंग में धीरे-धीरे रंगने लगा है अनेक देवी देवताओं के ध्वज श्री शिव महापुराण कथा की शोभा को बढ़ायगें

आज मेहंदीपुर बालाजी दरबार से पूजित बालाजी का ध्वज बालाजी के प्रसिद्ध भक्त व्यापार मंडल के महामंत्री दिनेश लोहनी ने अवंतिका मंदिर के पुजारी आचार्य चंद्रशेखर जोशी को प्रदान किया श्री लोहनी ने बताया यह ध्वज बालाजी के प्रसिद्ध आस्थावान भक्त पूरन चंद्र जोशी बालाजी मंदिर से पूजा अर्चना करवा के यहां लाए हैं

यह भी पढ़ें 👉  भक्ति और अध्यात्म की पावन त्रिवेणी: बेरीपड़ाव में सांसद अजय भट्ट ने लिया कथा व्यास मनोज कृष्ण जोशी से आशीर्वाद; नवधा भक्ति, प्रहलाद चरित्र व कृष्ण जन्मोत्सव से भावविभोर हुए श्रद्धालु

श्री बालाजी महाराज जी के ध्वज की छत्रछाया में कलश यात्रा व श्री शिव महापुराण कथा का भव्य आयोजन यहां आध्यात्म की विराट शोभा को बढ़ायेगा साथ ही तमाम देवी-देवताओं के ध्वज भी यहां  श्री शिव महापुराण को अर्पित होंगे
इंस अवसर पर आचार्य चन्द्र शेखर जोशी दिनेश लोहनी योगेश पंत राजा बड़ौला सहित अनेकों मौजूद रहे

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  यूनिवर्सल कॉन्वेंट में वार्षिकोत्सव 'अभ्युदय 2026' की भव्य धूम: नौनिहालों के सांस्कृतिक व देशभक्ति प्रदर्शन ने मोहा सबका मन
Ad Ad Ad Ad Ad