महालक्ष्मी मंदिर बेरीपड़ाव में श्रीमद् भागवत कथा 16 दिसम्बर से, कथा कार्यक्रम को लेकर क्षेत्रं में भारी उत्साह प्रसिद्ध कथा वाचक नमन कृष्ण महाराज वाचगें कथा , भव्य कलश यात्रा कल प्रातः 9 बजे से

ख़बर शेयर करें

 

बेरीपड़ाव/ बेरीपड़ाव के अष्टादश भुजा माता महालक्ष्मी मंदिर में 16 दिसम्बर सोमवार से श्रीमद्भागवत कथा का आयोंजन होनें जा रहा है।भगवान श्री हरि को समर्पित कथा आयोजन को लेकर क्षेंत्र में जबरदस्त उत्साह है।कथा का पारायण 22 दिसम्बर को विशाल भण्डारे से होगा।यह जानकारी देते हुए कथा के यजमान रोहतगी परिवार के मुकुल रोहतगी ने बताया लोक मंगल की कामना से आयोजित इस कथा में प्रसिद्व कथावाचक,भागवताचार्य व्यास प० श्री भागवत किंकर श्री नमन कृष्ण महाराज जी अपनी सुधामयवाणी से भागवत कथा वाचेगें।

यजमान परिवार के लोगों ने बताया नित्यकथा प्रवचन के पश्चात् भजन संध्या का आयाेजन होगा। तथा 22 दिसम्बर को यज्ञ पूर्णाहुति के पश्चात् महा प्रसाद का वितरण होगा। रोहतगी परिवार ने अधिक से अधिक सख्यां में कथा श्रवण को पहुचनें का आवाहृन किया है।

यह भी पढ़ें 👉  भक्ति और अध्यात्म की पावन त्रिवेणी: बेरीपड़ाव में सांसद अजय भट्ट ने लिया कथा व्यास मनोज कृष्ण जोशी से आशीर्वाद; नवधा भक्ति, प्रहलाद चरित्र व कृष्ण जन्मोत्सव से भावविभोर हुए श्रद्धालु

इधर श्री नमन कृष्ण जी कहतें है। हर पल नाम सुमिरन व भक्ति करना ही जीवन का मूल उद्देश्य होना चाहिए। सांसारिक कार्य करने के बाद पश्चाताप हो सकता है, परन्तु ईश्वरीय भक्ति, साधना, ध्यान, परोपकार के पश्चात् पश्चाताप का कोई स्थान नही वरन् आनन्द ही आनन्द है। आत्म संतोष की अनुभूति भागवत कथा के श्रवण से प्राप्त होती है।

वे बताते है,अमृत से मीठा अगर कुछ है तो वह श्री कृष्ण का नाम है,सत्यता के मार्ग पर चलकर परमात्मा प्राप्त होंते है, मन-बुद्धि, इन्द्रियों की वासना को यदि समाप्त करना चाहते हो तो हृदय में परमात्मा की भक्ति की ज्योति को जलाना पड़ेगा।
भागवत की महिमां पर प्रकाश डालते हुए वे कहतें है।श्रीमद्भागवत वेद रूपी वृक्षों से निकला एक अद्भूत पका हुआ फल है। शुकदेव जी महाराज जी के श्रीमुख के स्पर्श होने से यह पुराण परम मधुर हो गया है। इस फल में न तो छिलका है, न गुठलियाँ हैं और न ही बीज हैं। अर्थात इसमें कुछ भी त्यागने योग्य नहीं हैं सब जीवन में ग्रहण करने योग्य है।यही भागवत की परम विशेषता है। इस अलौकिक रस का पान करने से जीवन धन्य-धन्य कृत कृत हो जाता है इसलिये अधिक से अधिक श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण निरंतर करते रहना चाहिये

यह भी पढ़ें 👉  पटवाडांगर में कांग्रेस का 'भूमि बचाओ-धामी हटाओ' धरना: 1364 एकड़ भूमि पूंजीपतियों को सौंपने और STP निर्माण के विरोध में गरजी पार्टी

वरिष्ठ महामण्डलेश्वर सोमेश्वर यति महाराज जी के सानिध्य में आयोजित कथा को लेकर क्षेत्र में भारी उत्साह है रोहतगी परिवार की ओर से श्रीमती रेखा रोहतगी मुकुल रोहतगी अल्पना रोहतगी कविता रोहतगी ने कथा में अधिक से अधिक संख्या में भक्तजनों से पहुंचनें का आग्रह किया है
महालक्ष्मी मंदिर के व्यवस्थापक श्री मोहन चंद पांडे ने कहा कि प्रतिदिन महालक्ष्मी मंदिर में पहुंचकर भागवत कथा का श्रवण कर अपने जीवन को धन्य करें उन्होंनें बताया भव्य कलश यात्रा सोमवार की प्रातः नौ बजे से निकलेगी

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  अर्जुन के बाण और महादेव के चरण से फूटी थी मानसरोवर की गुप्त धारा? जानिए कूर्मांचल के उस रहस्यमयी धाम का सच, जहाँ पिंडदान से तर जाती हैं सौ पीढ़ियां!
Ad Ad Ad Ad Ad